अवैध खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त

लोढ़ी टोल प्लाजा क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी हेतु विशेष टास्क फोर्स गठित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप ने अवगत कराया है कि जनपद में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना मानक संचालन के चल रहे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी क्रम में लोढ़ी टोल प्लाजा के आसपास अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों की सतत निगरानी हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार लोढ़ी टोल प्लाजा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर खनिजों के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना मानक संचालन वाले वाहनों की सघन जांच की जायेगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। व्यवस्था को प्रभावी एवं निरंतर बनाये रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है। तीन अलग-अलग शिफ्टों में तैनात टीम मौके पर निगरानी करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

कोन : अंधेरे में डूबा नरहटी और चांची खुर्द गाँव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Read More कोन : अंधेरे में डूबा नरहटी और चांची खुर्द गाँव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

प्रथम पाली प्रातः 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 4ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 8ः00 बजे तक निर्धारित की गयी है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार, वाहन सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद Read More पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार, वाहन सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें