सहायक आयुक्त सहकारिता ने एफसीआई गोदाम राबर्टसगंज (पीईजी) का किया निरीक्षण

श्रमिको और स्थान की कोई समस्या नहीं- डिपो मैनेजर

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट 

राबर्टसगंज/ सोनभद्र-

सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह ने एफसीआई गोदाम(पीईजी राबर्टसगंज) का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह,एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता मौजूद रहे।सहायक आयुक्त ने डिपो मैनेजर आदित्य सिंह से सीएमआर संप्रदान की जानकारी ली।डिपो मैनेजर ने बताया कि गोदाम मे स्थान पर्याप्त है और श्रमिको की कोई समस्या नही है।

सहायक आयुक्त ने सभी क्रय एजेंसियो के जिला प्रबंधको को निर्देशित किया कि संबद्ध राइस मिलो से संपर्क करके चावल गिराना सुनिश्चित करें। सहायक आयुक्त ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को भी निर्देशित किया कि केन्द्र से संबंधित राइस मिल से बात करके सीएमआर संप्रदान सुनिश्चित करायें।

नीट पेपर लीक के नौ गुनहगार: सिस्टम के अंदर से हुआ खेला, स्पेशल क्लास से लेकर करोड़ों के सौदे । Read More नीट पेपर लीक के नौ गुनहगार: सिस्टम के अंदर से हुआ खेला, स्पेशल क्लास से लेकर करोड़ों के सौदे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार