पासरों, अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर  प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध खनन, पासरों की गतिविधियों तथा बिना नम्बर प्लेट/काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

IMG-20260523-WA0053(1)

गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा। Read More गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा।

अभियान के दौरान 04 फोरव्हीलर वाहन बिना नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म लगे पाए गए, जो बिना परमिट उपखनिज से लदे वाहनों को पास कराने में प्रयुक्त हो रहे थे। साथ ही 01 ट्रक अवैध रूप से राखड़, गिट्टी एवं बालू आदि के परिवहन में प्रयुक्त पाया गया। उक्त सभी वाहनों के विरुद्ध धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत ई-चालान/सीज की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

दिलीप मिश्र की 43 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क  Read More दिलीप मिश्र की 43 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क 

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश पुत्र नारद यादव (चालक), रुपेन्द्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव, नितीश पुत्र राजनाथ यादव समस्त निवासीगण – उटवा मचगई, थाना चकरघट्टा, जनपद सोनभद्र, विकास पुत्र धीरज।

करैली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा Read More करैली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा

कार्यवाही करने वाली टीम-उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र मय हमराह, उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत, मय हमराह शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें