आदर्श ब्राह्मण मंच द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन    

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सह संयोजक प्रदीप शुक्ला ने किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On


चुनार, मीरजापुर।
 
आदर्श ब्राह्मण मंच मिर्जापुर के तत्वाधान में नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी,अध्यक्षता पंडित चंद्रमौली त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद प्रसाद त्रिपाठी,डॉ.आकाश उपाध्याय, डॉ.नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी,राजेश मिश्रा ज्योति,राजीव ओझा,शिशिर पांडेय रहे।
 
आदर्श ब्राह्मण मंच के रमेश पांडेय, उत्कर्ष मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली कि शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में उपस्थित सुरेंद्र मिश्र अंकुर,राजेश मिश्रा ज्योति, रमेश पांडेय,मिर्जापुरी भकाभक आदि कवियों ने अपने काव्य रचना के माध्यम से होली गीत,चैता, हास्य लोकगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों के तालियों कि गड़गड़ाहट  गूंजती रही। इस अवसर आदर्श ब्राह्मण मंच के जिलाध्यक्ष डॉ.दीपक उपाध्याय,नगर अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा,कोषाध्यक्ष सौरभ पुजारी,महामंत्री डॉ.बंगलेश पांडेय,अखिलेश पांडेय,लक्ष्मीकांत पांडेय,जटाशंकर पांडेय,अरविंद त्रिपाठी,भुवनेश्वर मिश्रा,अमित पांडेय, मुन्ना चौबे, ज्ञानप्रकाश मिश्रा,राकेश मिश्रा,संजय त्रिपाठी,रूपेश पांडेय, दिलीप पाठक,अनिल मिश्रा,प्रेमशंकर पांडेय,श्रीशरंजन द्विवेदी,गोपीनाथ मिश्रा,राजेश अवस्थी,राजेश त्रिपाठी, उमेश तिवारी मिंटू,प्रभात मिश्रा,श्रीधर चतुर्वेदी,राजेश तिवारी,अमित पांडेय सहित बड़ी संख्या ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सह संयोजक प्रदीप शुक्ला ने किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें