राजनीति
सिद्धार्थनगर बोलेरो ई रिक्शा में टक्कर, एक की मौत, दो महिला सहित तीन घायल
बताया जाता हैं की बोलेरो तेज गति में थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम घोपलापुर के पास सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम गुरौवाजोत निवासी दिलसाद पुत्र इसरार के रूप में हुई है। दिलसाद अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
बताया जाता हैं की बोलेरो तेज गति में थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में सवार दो घायल महिलाओं की पहचान खानकोट निवासी सुशीला (40) और बलरामपुर जनपद के मधवानगर निवासी उर्मिला (35) के रूप में हुई है।
दोनों को तत्काल सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।हादसे में बोलेरो चालक जय प्रकाश (50) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद बोलेरो में सवार चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजादिया गया हैं और मामले की जांच की जा रही हैं,

Comments