पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अल्टो कार पलटी

गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल, रेप के आरोपी को बिहार से ला रहे थे

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On


WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.24.37

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को सुबह दस बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां किमी 97 पर एक अल्टो कार पलट गई। जिसमें गाजियाबाद में तैनात दो उप निरीक्षक, बलत्कार के एक आरोपी समेत गाड़ी का चालक भी घायल हो गया। सभी को PRV टीम व यूपीडा की टीम ने पिठला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आरोपी व चालक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी विश्वकांत पुत्र लाल बिहारी के विरुद्ध रेप का मामला दर्ज था। जिसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अतुल कुमार व उप निरीक्षक विपिन कुमार बिहार गए। आरोपी को गिरफ्तार कर वे अल्टो कार से लेकर उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। कार को चालक वसीम चला रहा था। कार जब एक्सप्रेस-वे पर किमी 97 पर पहुंची कि एकाएक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलटी।

 

महा शिवरात्रि पर्व को लेकर थाने हुई गोष्ठी  Read More महा शिवरात्रि पर्व को लेकर थाने हुई गोष्ठी 

मर्यादा और आचरण से स्त्री पूजनीय होती है- मनीष शरण जी महाराज Read More मर्यादा और आचरण से स्त्री पूजनीय होती है- मनीष शरण जी महाराज

WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.24.37 (1)

तीन दिवसीय गन्ना एवं चीनी मिल समितियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। Read More तीन दिवसीय गन्ना एवं चीनी मिल समितियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

 

हादसे में अल्टो चालक सभी घायल हुए। सूचना पर PRV 6105 के चालक सुनील कुमार सिंह और वंश कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। कार से सभी घायलो को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया है। 
थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में है। मामले में जांच की जा रही

 

WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.24.37 (1)

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें