नगर निगम मुख्यालय निर्माण में बाधा पर महापौर का सख्त रुख, चीफ इंजीनियर आरआर को लगाई कड़ी फटकार

महापौर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्कशॉप और पेट्रोल पंप के स्थानांतरण के निर्देश लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दिए जा चुके थे,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

लखनऊ।

गोमती नगर स्थित नगर निगम वर्कशॉप (आरआर) परिसर में निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय भवन के कार्यों में हो रही देरी और अवरोध को लेकर शुक्रवार सुबह माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में बाधा बने पेट्रोल पंप को अब तक स्थानांतरित न किए जाने पर चीफ इंजीनियर आरआर श्री मनोज प्रभात को कड़ी फटकार लगाई। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।

महापौर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्कशॉप और पेट्रोल पंप के स्थानांतरण के निर्देश लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दिए जा चुके थे, इसके बावजूद अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि समय रहते निर्णय लेने के बाद भी क्रियान्वयन में इतनी लापरवाही क्यों बरती गई।

प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीज को एडमिट करने के बाद नहीं दिया जाता है कोई वैध कागजात कौन है इसका जिम्मेदार Read More प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीज को एडमिट करने के बाद नहीं दिया जाता है कोई वैध कागजात कौन है इसका जिम्मेदार

महापौर ने बताया कि 16 जुलाई 2024 को माननीय नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा द्वारा भूमि पूजन के दौरान ही पेट्रोल पंप हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद तत्कालीन नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा भी कई बार इस संबंध में आदेश जारी किए गए, फिर भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ।

नैनी आईटीआई के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,चालक फरार Read More नैनी आईटीआई के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,चालक फरार

महापौर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्कशॉप और पेट्रोल पंप के स्थानांतरण के निर्देश लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दिए जा चुके थे,

अंदावा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर Read More अंदावा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर

उन्होंने कहा कि इस विषय पर माननीय सदन और कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका था। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि नई जगह पर पेट्रोल पंप स्थापित होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, लेकिन इन निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ।

महापौर ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही एजेंसी सीएनडीएस द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी। एजेंसी के अनुसार, पेट्रोल पंप और वर्कशॉप के स्थानांतरण में देरी के कारण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि चीफ इंजीनियर आरआर द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई है, जिससे नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन के निर्माण में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने मौके पर ही पेट्रोल पंप को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए।

महापौर ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर कर परियोजना को तय समय पर पूरा कराया जाए, ताकि शहरवासियों को आधुनिक और सुविधाजनक नगर निगम मुख्यालय का लाभ जल्द मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें