Haryana Weather: हरियाणा में घने कोहरे का कहर, येलो अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा के अधिकांश जिलों में बुधवार को घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय पानीपत, भिवानी, नूंह और कैथल सहित कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन, यातायात रहा प्रभावित

घने कोहरे के कारण हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम रही। इसका असर सड़क और रेल यातायात दोनों पर पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट के सहारे बेहद धीमी गति से चलते नजर आए।

गुरुग्राम में कोहरे की आड़ में टाटा कैंटर चोरी

New Expressway: हरियाणा से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों को मिलेगा फायदा Read More New Expressway: हरियाणा से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों को मिलेगा फायदा

कोहरे का फायदा उठाते हुए गुरुग्राम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एनएच-48 के अतिव्यस्त बिलासपुर चौक के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस से चोरों ने ट्रांसपोर्टर की टाटा कैंटर गाड़ी महज दो मिनट में चोरी कर ली।

Haryana: हरियाणा में SDO और JE को किया गया सस्पेंड, मंत्री रणबीर गंगवा ने लिया एक्शन Read More Haryana: हरियाणा में SDO और JE को किया गया सस्पेंड, मंत्री रणबीर गंगवा ने लिया एक्शन

बिना हेडलाइट, इंडिकेटर के सहारे ले गए वाहन

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

चोरों ने वाहन चोरी करते समय हेडलाइट तक ऑन नहीं की और सिर्फ इंडिकेटरों के सहारे कैंटर को लेकर फरार हो गए। सुबह जब ट्रांसपोर्टर ऑफिस पहुंचा, तब चोरी का पता चला। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

अगले 24 घंटे तक कोहरे की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को सुबह और देर रात सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

4 दिन तक बारिश की संभावना नहीं

आईएमडी ने राहत की खबर देते हुए बताया कि आगामी चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

सामान्य से 36% अधिक बारिश दर्ज

हालांकि इस साल 1 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच हरियाणा में मानसून पूर्व और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

एक सप्ताह तक सामान्य रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार