Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर, इस दिन से होगी बारिश

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 9 जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बुधवार को सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। इसके अलावा नारनौल में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, भिवानी में 1.2 डिग्री, गुरुग्राम में 3.5, अंबाला में 4.9, करनाल में 3.6, फरीदाबाद में 4.3 और रोहतक में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

घना कोहरा और शीतलहर से बढ़ी परेशानी

सुबह और देर रात घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

18–19 जनवरी को बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 18 और 19 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की आशंका जताई गई है।

Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत Read More Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत

15 जनवरी को भी ठिठुरन बरकरार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जनवरी को हरियाणा के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर तेज रहेगा। तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है।

Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला Read More Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला

16–18 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर

16 से 18 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में ठंडी हवाएं और कोहरा बना रहेगा। पंजाब और हरियाणा में सुबह-शाम कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग Read More शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग

19 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत

19 से 21 जनवरी के बीच मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 21 जनवरी तक महेंद्रगढ़ और हिसार जैसे इलाकों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना है और तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें