नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 7 नवंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज का दिन आपका आनंदपूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बाहर जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें। इसलिए आप बीमार भी हो सकते हैं।
वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय होगा। आज आपके सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन आपका उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को आपके मन तो प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से आज आपको खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। लेखक और कलाकार आज अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आज आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । आज आप अपने मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों का आज दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल आज हटने की उम्मीद है। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन मिल सकता है। वहीं धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को करें। खानपान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। आज यात्रा हो सकती है। वहीं आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लिए आज का राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों का दिन आज खुशनुमा और अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। आज दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। परिवार के साथ आज यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन सुस्ती रहेगी। इसके अलावा खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से आज आप दूर रहें। धर्म में नियति रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।
कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।
मीन राशि के लिए आज का राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी

Comments