कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सरसैयाघाट एवं बिठूर घाट का निरीक्षण किया
On
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दृष्टिगत आज सरसैयाघाट एवं बिठूर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर निरंतर साफ-सफाई बनी रहे। इसके लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाए और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा हेल्थ कैंप की स्थापना कराई जाए, साथ ही घाटों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी घाटों पर लगाई गई है, वे समय से अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें, अन्यथा अनुपस्थिति की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घाटों पर की गई सभी व्यवस्थाओं का फ्लैक्स बोर्ड लगाया जाए ताकि आमजन को जानकारी प्राप्त हो सके। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बिठूर घाट का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बिठूर को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, एवं कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रमुख घाट पर मेडिकल हेल्थ कैंप लगाया जाए तथा उसके संबंध में स्पष्ट सूचना फ्लैक्स/बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर / ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी और उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, और लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
04 Dec 2025
04 Dec 2025
04 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 11:26:27
Toll Tax: बिहार सरकार ने सांसदों, विधायकों और अन्य वीवीआईपी व्यक्तियों की सरकारी गाड़ियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List