Haryana Weather: हरियाणा में ठंड की दस्तक: रात का पारा गिरा, दिन में हल्की गर्मी बरकरार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। हरियाणा में भी मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है। खासकर रात के समय तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि दिन में अच्छी धूप खिलने के कारण तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

हरियाणा में 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। इन सर्द हवाओं की वजह से रात का तापमान गिरने लगा है। 10 अक्टूबर को हिसार में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल, फरीदाबाद, कैथल और महेंद्रगढ़ जैसे शहरों में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

दक्षिण हरियाणा के नारनौल जिले में अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी सामान्य से करीब 10 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं, रोहतक में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे चल रहा है, जो मौसम में आए अचानक बदलाव का संकेत है।

इस बार अक्टूबर के पहले नौ दिनों में हरियाणा में करीब 29.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई है। इसकी तुलना में वर्ष 2004 में पूरे अक्टूबर महीने में 58.4 एमएम बारिश हुई थी। बारिश की वजह से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

स्मारक परिसर में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधान ने किया लोकार्पण Read More स्मारक परिसर में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधान ने किया लोकार्पण

आगे कैसा रहेगा मौसम?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 9 से 14 अक्टूबर के बीच मौसम आमतौर पर साफ और सूखा रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात के समय उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते हल्की ठंड बनी रहेगी।

सर्व धर्म महासभा द्वारा तिरंगा यात्रा एवं झंडा रोहण Read More सर्व धर्म महासभा द्वारा तिरंगा यात्रा एवं झंडा रोहण

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments