बहुजन नायक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग ,जन अधिकार पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जन अधिकार पार्टी ने किसानों और बिजली से जुड़ी जन समस्याओं की समाधान की मांग किया है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

राबर्ट्सगंज/सोनभद्र -

जन अधिकार पार्टी (JAP) ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार 09 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर, महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें किसानों और बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी प्रमुख जन समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।

यह प्रदर्शन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा और संस्थापक व सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के क्रम में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के मुख्य अतिथि डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य (प्रदेश प्रमुख महासचिव) ने मान्यवर कांशीराम साहब को भारत रत्न दिए जाने की मांग को बलपूर्वक उठाया। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यकों जैसे शोषित, वंचित और उत्पीड़ित समाज की आवाज़ बनकर उनमें राजनैतिक चेतना जागृत की।

उफनती बिछयारी नदी में डूबे बालक और बचाने गए युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं Read More उफनती बिछयारी नदी में डूबे बालक और बचाने गए युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

डॉ. मौर्य ने कहा, जन अधिकार पार्टी उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के आह्वान पर चलने के संकल्प के साथ कोटिश नमन करती है। हमारी मांग है कि ऐसे महान विभूति को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देकर सम्मानित कर भारत सरकार सही मायने में श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करे। विशिष्ट अतिथि सुमंत सिंह मौर्य (मंडल प्रभारी वाराणसी) और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेनू कुशवाहा ने किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अटल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की हुई जांच Read More अटल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत से देश के अनाज भंडार को भरते हैं। इसलिए हरित क्रांति के तहत किसानों की समस्त उपज (समर्थन मूल्य घोषित सभी उपज के साथ ही धान) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजनांतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पर्याप्त क्रय केंद्र, बोरा, कांटा व पैसे की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

मीडिया की विश्वसनीयता का सवाल Read More मीडिया की विश्वसनीयता का सवाल

उर्वरक की उपलब्धता: मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा और मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य ने कहा कि पिछले खरीफ सीजन में किसान डीएपी और यूरिया के लिए दर-दर भटकने और दोगुने मूल्य पर उर्वरक खरीदने को मजबूर हुए। उन्होंने समय से किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त डीएपी और यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर कड़ा रुख जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य और जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य ने विद्युत विभाग की मनमानी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विद्युत कनेक्शन लेना अपराध हो गया है और लोग अब पुलिस थाने से ज्यादा बिजली थाने से डरने लगे हैं।

प्रमुख मांगें थीं। विद्युत विभाग द्वारा बिना मीटर की रीडिंग लिए मनमाना विद्युत बिल न भेजा जाए। उपभोक्ता बिल सुधरवाने के लिए परेशान न हों, इसके लिए विद्युत बिल संशोधन की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाया जाए। 300 यूनिट से कम विद्युत उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत बिल माफ किया जाए।

धरना प्रदर्शन का संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित की गई है। इस दौरान सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जन अधिकार पार्टी के नारों से कलेक्ट्रेट परिसर को गुंजायमान कर दिया।

Post Comments

Comments