दबंगों ने चाकू दिखाकर पीड़िता को जंगल में ले जाकर किया दुराचार, वीडियो हुआ वायरल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 प्रयागराज । दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि वह एक सप्ताह से बुआ के घर गई थी।29 सितम्बर की रात दुर्गा पूजा देखने गई थी। रास्ते में बाइक से आए अनुज और तीरथ ने रोक लिया और बाइक पर बैठने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने चाकू दिखाकर जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां पर फोन कर अपने एक और दोस्त को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने बारी बारी से दुराचार कर वीडियो भी बनाया और फिर गांव में लाकर छोड़ दिया। वह रोते हुए अपनी बुआ के घर पहुंची, तब परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। नाबालिग किशोरी ने गैंगरेप की घटना को पुलिस से बताया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का कोर्ट में बयान भी कराया गया है।
 
 पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को 8 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। पिता ने कहा कि वह मूलरूप से पुरामुफ्ती के रहने वाले हैं और उनकी बहन एयरपोर्ट इलाके में रहती है।17 वर्षीया बेटी एक सप्ताह पहले अपनी बुआ के घर गई थी। बगल में ही दुर्गा पांडाल लगा था, जहां जाने के लिए बेटी रात 8 बजे तक निकली थी। रास्ते में ही उसे अगवा कर लिया गया और जंगल में ले जाकर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। भोर में करीब 4 बजे उसे गांव के करीब लाकर छोड़ दिया गया। पिता का कहना है कि गांव में छोड़ने के दौरान आरोपियों ने बेटी को धमकाया भी था और बोले कि किसी को भी सूचित किया, तो तुम्हें गोली मार देंगे। इसी बीच वीडियो भी बना लिया, जिसमें चाकू दिखाकर जबरन कहने को मजबूर कर दिया, कि वह अनुज से ही शादी करेगी। एसीपी धूमनगंज ने बताया कि 3 अक्टुबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का कोर्ट में बयान भी कराया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments