Haryana: हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना, व्यक्ति ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी लगा ली, जिसमें व्यक्ति और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों को समय रहते बचा लिया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना उस वक्त सामने आई जब ग्रामीणों ने सुबह पशु बाड़े में चारों को फंदे से लटका हुआ देखा।
ग्रामीणों ने उतारे फंदे से, दो बच्चियों की बची जान
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों को तुरंत फंदे से नीचे उतारा। उस वक्त देखा गया कि दो बच्चियों की साँसे चल रही थी, जबकि व्यक्ति और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने व्यक्ति और एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चियों का इलाज जारी है।
मृतक ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस अब उस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कर रही है और मृतक की पत्नी व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments