पी. के सिंह ने संभाला इफको फूलपुर प्रयागराज के इकाई प्रमुख का पद भार

मूलतः अलीगढ़ के रहने वाले श्री सिंह अलीगढ़ मुस्लिम केंद्रीय विश्वविद्यालय से 1990 वर्ष में स्नातक इंजीनियर केमिकल तथा 1992 थर्मल से एम टेक की परीक्षा पास किए।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ  प्रयागराज से दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट ।
 
इफको फूलपुर इकाई में वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह ने आज इकाई प्रमुख के रूप में पद भार ग्रहण कर लिया। अभी तक इकाई प्रमुख रहे   वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशियाआज सेवा मुक्त हो गए ।और उन्हें एक समारोह में बिदाई भी दी गई।कुदेशिया ने अपने विदाई के बाद दिल्ली मुख्यालय से नियुक्त पीके सिंह को पद भार सौंप दिया ।
 
श्री पीके सिंह 1995 में इफको फूलपुर में प्रशिक्षु इंजीनियर के रूप में नौकरी में आए थे  और यही पर विभिन्नपदो पर कार्य करते हुए इकाई प्रमुख के पद तक पहुंचने में कामयाब रहे।
 
पी. के सिंह ने संभाला इफको फूलपुर प्रयागराज के इकाई प्रमुख का पद भार
 
मूलतः अलीगढ़ के रहने वाले श्री सिंह अलीगढ़ मुस्लिम केंद्रीय विश्वविद्यालय से 1990 वर्ष में स्नातक इंजीनियर मेकेनिकल तथा 1992 थर्मल से एम टेक की परीक्षा पास किए। नए इकाई प्रमुख श्री सिंह बहुत ही मेहनती कर्मठ और तकनीकी रूप से बहुत निपुण गंभीर स्वभाव और समय पर  त्वरीत निर्णय लेने वाले अधिकारी माने जाते है।फूलपुर प्लांट के विस्तार के समय में वह यहां सेवा रत होकर बहुत कड़े मेहनत के साथ प्लांट को समय से पहले बन कर तैयार कर देने में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में उनकी गढ़ना की जाती है।
 
ईमानदार छबि वाले श्री सिंह के आज इकाई प्रमुख का कार्य भार ग्रहण पर अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी महामंत्री स्वयं प्रकाश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए  खुशी जाहिर की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें