भारत
जुबिन की याद में विभिन्न समाजों के लोगों ने शोक सभा और मौन जुलूस श्रीभूमि जिले में मनाया गया
जुबिन ने अपने बचपन और किशोरावस्था के दिन श्रीभूमि में बिताए थे।
श्रीभूमि संवाददाता: स्वतंत्र प्रभात
असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन पर विष्णुप्रिया मणिपुरी और अन्य समाज के लोगों ने मिलकर जुबिन गर्ग के निधन पर शोक सभा और मौन जुलूस गत 23 सितंबर (मंगलवार) को श्रीभूमि जिला के दुल्लभछड़ा में आयोजित किया।

विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से गहरा शोक प्रकट किया गया। शोक सभा में प्रसिद्ध समाजसेवियों ने जुबिन गर्ग के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाषण दिया। उनके भाषण में जुबिन गर्ग के श्रीभूमि में रहने के दिनों की बातें बताई गईं। जुबिन ने अपने बचपन और किशोरावस्था के दिन श्रीभूमि में बिताए थे। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 40,हजार गाने गाए और लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे।

दुल्लभछड़ा में भाषा शहीद सुदेष्णा की प्रतिमा के पास सभी ने हाथों में मोमबत्ती लेकर दुल्लभछड़ा स्टेशन रोड से पोस्ट ऑफिस तक जुबिन की तस्वीर और उनके गाने बजाते हुए सड़क परिक्रमा की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहाँ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से महिलाएँ और पुरुष छोटे बच्चे उपस्थित थे।


Comments