Haryana: हरियाणा के इन 5 जिलों में आज होगी बारिश, देखें मौसम की पूरी जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार बुधवार को प्रदेश के पांच जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

आईएमडी ने यह भी बताया है कि 13 सितंबर तक हरियाणा में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। हालांकि, मंगलवार को भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद चरखी दादरी और हिसार के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे साफ है कि मौसम में अचानक बदलाव संभव है।

सिरसा जिले से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है, जहां घग्गर नदी के दो बांध टूट गए हैं। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है और किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। कई दिन बीत जाने के बावजूद बांधों की मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। जलभराव के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

वहीं बहादुरगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन एक और स्थान से टूट गई है, जिससे इंडस्ट्रियल एरिया में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अगर जल्द ही ड्रेन की मरम्मत नहीं की गई, तो यह इलाका गंभीर जलभराव की चपेट में आ सकता है, जिससे उद्योगों को भारी नुकसान हो सकता है।

अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग Read More अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments