फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

महिला का शव बाइक पर ले जाने का वीडियो वायरल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

महिला कि शव को लेकर 30 किलोमीटर तय किया सफ़र

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

सिराथू संवाददाता।

कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पूरा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला का शव बाइक पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया, लेकिन देर शाम होने के कारण परिजनों ने शव को बाइक पर रखकर शमशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नैनी में श्रद्धांजलि अर्पित । Read More डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नैनी में श्रद्धांजलि अर्पित ।

महिला के बेटे ने बताया कि रात होने और वाहन उपलब्ध न होने की वजह से उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि, शव को बाइक पर ले जाते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।इस मामले पर पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिवारिक विवाद और आत्महत्या की वजहों की जांच की जा रही है। घटना ने प्रशासन और ग्रामीणों दोनों को सकते में डाल दिया है।

बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन Read More बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार