चर्चित डॉक्टर बी.एन. पासवान के आरजेडी में शामिल होने की अटकलें तेज, त्रिवेणीगंज में मचा सियासी हलचल

अगला विधायक बी.एन. पासवान" जैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेंद्र कुमार "राजेश"

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। विधानसभा क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर बी.एन. पासवान के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल होने की अटकलें इन दिनों जोरों पर हैं। स्थानीय राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, डॉक्टर पासवान को आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो डॉक्टर बी.एन. पासवान इन दिनों राजद के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। हाल ही में उनकी मुलाकात राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से हुई है, जिसे राजनीतिक समीक्षक बेहद अहम मान रहे हैं। इसके साथ ही डॉक्टर पासवान की लगातार सक्रियता और जनसंपर्क ने चर्चा को और बल दे दिया है।

वहीं, त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोग भी डॉक्टर पासवान को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। जनता के बीच उनकी पकड़ और लंबे समय से की जा रही सामाजिक सेवा उन्हें एक सशक्त विकल्प बनाती है।

पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड  Read More पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड 

सोशल मीडिया पर तो उन्हें लेकर "अगला विधायक बी.एन. पासवान" जैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिससे साफ झलकता है कि आमजन उन्हें राजनीतिक मंच पर देखना चाहती है।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने विकास के कामों की प्रोग्रेस का रिव्यू किया Read More कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने विकास के कामों की प्रोग्रेस का रिव्यू किया

हालांकि, अभी तक डॉक्टर बी.एन. पासवान या राजद की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं, उससे यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में त्रिवेणीगंज की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव है।

ऑपरेशन वज्रपात के तहत थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More ऑपरेशन वज्रपात के तहत थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें