उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

 चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

चौपारण हजारीबाग झारखंड:-
 
 चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से करमा पंचायत की मुखिया देवंती देवी, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश भुइयां तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र दास उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।
 
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत एवं आत्मिक रूप से संतुलित रहता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।
 
मुखिया देवंती देवी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने पंचायत के लोगों से नियमित योग करने का आग्रह किया।
 
प्रधानाध्यापक सुरेंद्र दास ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग से एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा शारीरिक क्षमता का विकास होता है। विद्यालय में समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
 
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें