असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा बराक घाटी में आकर श्रीभूमि और हाइलाकंदी जिले के विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया ली बाढ़ पीड़ितों की जानकारी

बाद में, श्रीभूमि जिला आयुक्त के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात :
 
असम के लोकप्रिय मुख्यमन्त्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आज बराक उपत्यका के दौरे के दौरान उन्होंने श्रीभूमि जिले में पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और हाल की निरंतर बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की और उनके सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जायजा लिया डीसी को भी निर्देश दिया।
 
जिले के विभिन्न क्षेत्र के आश्रय शिविरों में जाकर यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोग आवश्यक सभी सुविधाएं प्राप्त  करने के लिए कहा। बराक घाटी के बाढ़ की स्थिति भयानक होने के कारण, उस स्थिति का अवलोकन करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा 6 जून (शुक्रवार) को दौरा करने आए।
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा बराक घाटी में आकर श्रीभूमि और हाइलाकंदी जिले के विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया ली बाढ़ पीड़ितों की जानकारी ।
 
दौरे में उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से, उन्होंने रवींद्र सदन महिला महाविद्यालय, सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि जैसे आश्रय स्थलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बातचीत की और अपनी टीम के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कोई समस्या हुआ तो तुरंत समाधान के लिए।
 
बाद में, श्रीभूमि जिला आयुक्त के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राहत सामग्री सही तरीके से वितरित करने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं. आपातकालीन स्थिति में किसी को भी आंखों में पानी नहीं आना चाहिए, ऐसा व्यवस्था करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। इस दिन बराक घाटी के मंत्री कौशिक राय और मंत्री कृष्णेन्दु पाल, रामकृष्णनगर विधायक विजय मालाकार, जिला उपयुक्त समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें