एपीएफ नेपाल एवं एसएसबी भारत के बीच डी आई जी स्तरीय समन्वय बैठक

दोनों देश के अधिकारोंयों की बैठक  सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल, एम के रोशन
 
पाकिस्तान से सीमा पर चल रही तनातनी और नेपाल भारत के बीच खुली सीमा की तरफ से संभावित घुसपैठ और आतंकी खतरों के मद्देनजर ए पीएफ नेपाल एव एसएसबी के बीच डीआईजी स्तरीय समनवय बैठक शुक्रवार को बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर स्थित कोशिकी भवन मे  45वी वाहिनी एसएसबी द्वारा आयोजित  किया गया,।
 
मिल रही जानकारी के मुताबिक बैठक का मुख्य एजेंडा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा संभावित खतरों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत बनाना था।
 
1000278157
 
भारतीय पक्ष का नेतृत्व डीआईजी श्री राजेश टिक्कू , क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया एसएसबी द्वारा किया गया, जबकि नेपाली पक्ष का नेतृत्व डीआईजी श्री कृष्णा ढाकल एपीएफ ब्रिगेड-02 नेपाल ने किया। मौके पर दोनों पक्ष  के वरिष्ठ अधिकारीगण भी बैठक में उपस्थित रहे।45 वी वाहिनी एसएसबी कमांडेंट  गौरव सिंह ने बताया की बैठक में कई  प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई: जिसमे सीमा पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध आवागमन की रोकथाम हेतु समन्वित कार्रवाई।
 
1000278161
 
खुफिया जानकारी एवं सूचना के तत्काल आदान-प्रदान की व्यवस्था को मजबूत करना।सीमा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं, स्थानीय विवादों एवं अतिक्रमण जैसे मुद्दों का आपसी सहयोग से समाधान और भारत-नेपाल के बीच पारंपरिक संबंधों के तहत लोगों एवं वस्तुओं की वैध आवाजाही को सुचारु बनाना।सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु नियमित संयुक्त गश्त एवं फ्लैग मीटिंग्स का आयोजन।दोनों पक्षों के बीच संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करना शामिल है।
 
दोनों देश के अधिकारोंयों की बैठक  सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करने तथा भारत-नेपाल सीमा की शांतिपूर्ण एवं प्रभावी निगरानी के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प को दोहराया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें