करैली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
8 हजार रुपये नकद बरामद
करैली/प्रयागराज। करैली पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार करैली थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 331(4), 305ए, 317(2), 62(2)(ए) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शुक्रवार 23 मई 2026 को करेंहदा के पास बरखण्डी मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहजाद उर्फ करिया पुत्र आजाद निवासी सीलना थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 8 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
crime news prayagraj police breaking news hindi news prayagraj news Latest News UP Police local news uttar pradesh crime news Police Action प्रयागराज समाचार आर्म्स एक्ट अवैध तमंचा बरामद Arms Act Case Criminal Arrest Arms Act Illegal Pistol Seized करैली पुलिस Crime Update Kareli Police Illegal Weapon Arrest Desi Tamanchaa Shahzad Alias Kariya Illegal Arms Recovery


Comments