कानपुर पुलिस आयुक्त, डीएम व एडीजी ने डाले वोट 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

कानपुर। आज कानपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर पर मतदान था। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था को सम्हालते हुए अपने अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग भी किया। प्रशासनिक अधिकारियों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वालों में से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर अखिल कुमार, एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, जिलाधिकारी कानपुर नगर थे जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
20240513_104639प्रशासनिक व्यवस्था ठीक रही। लेकिन मतदाताओं को मोबाइल ले जाकर मतदान करने में परेशानी हुई क्योंकि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना सख्त मना कर रखा।
 
जिलाधिकारी कानपुर नगर, पुलिस आयुक्त, तथा एडीजी जोन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अपने अपने क्षेत्रों में निकल गये। जिलाधिकारी कानपुर नगर तथा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर ने कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें