पत्नी का शव बेड पर तो पति झूलता मिला फांसी के फंदे पर

बरबई गाँव मे पति पत्नी की एक साथ मौत मायके पक्ष ने पुलिस से की जाँच की मांग


स्वतंत्र प्रभात 


महोबा ।


 पीड़ित पिता द्वारा थानाध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र सौंप घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले को संज्ञान में ले उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद थाना क्षेत्र के ग्राम बिला दक्षिण निवासी मिड़वा ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री गोमती की शादी 27 वर्षीय भूपेंद्र निवासी थाना क्षेत्र ग्राम बरबई से की थी। जहां आज 14 सितंबर 2021 को सुबह पीड़ित को मोहल्ले वासियों ने सूचना दी कि पीड़ित की पुत्री व उसके पति फांसी लगाकर खत्म हो गए हैं। 

सूचना मिलते ही पीड़ित ने सुबह करीब 9 बजे मौके पर जाकर घटना को देखा तो पीड़ित की पुत्री मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। तथा उसका पति फांसी पर मृत अवस्था में लटका था। इस घटना की जानकारी पीड़ित पिता ने लिखित तौर पर थानाध्यक्ष को सौंप घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले को संज्ञान में ले उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।


 तो वहीं कबरई पुलिस द्वारा घटना का निरीक्षण कर कर दोनो शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया है व घटना के अनावरण के लिए जांच की कार्यवाही आगे बढ़ा दी है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel