टोन्ड मिल्क है सेहत के लिए खतरनाक…

टोन्ड मिल्क है सेहत के लिए खतरनाक…

स्वतंत्र प्रभात – अक्सर ऐसा होता है की लो कॉलेस्ट्रोल की वजह से लोग फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड मिल्क का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टोन्ड मिल्क आपके बच्चे की सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक है। कनाडा में हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। फुल

स्वतंत्र प्रभात –

अक्सर ऐसा होता है की लो कॉलेस्ट्रोल की वजह से लोग फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड मिल्क का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टोन्ड मिल्क आपके बच्चे की सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक है। कनाडा में हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है।

फुल क्रीम दूध पीने वाले बच्चे मोटापे का कम शिकार पाए गए हैं। जबकि टोन्ड दूध पीने वाले बच्चों में मोटापा ज्यादा देखने को मिला है। कनाडा और अमेरिका में बच्चे दूसरे देशों के बच्चों की तुलना में ज्यादा मोटे पाए गए हैं। इसी वजह को जांचने के लिए यह रिसर्च किया था।

कनाडा के सैंट माइकल्स हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है। रिसर्च में लो-फैट वाले मिल्क में मोटापा दूर करने वाली बात को भ्रम बताया गया है। इसके विपरीत रोजाना फुल क्रीम दूध पीने वाले 40 फीसदी बच्चे मोटापे का कम शिकार पाए गए हैं।

गाय का दूध पीने वाले 21,000 बच्चों को शामिल किया था। यह शोध 1 से 18 साल तक के बच्चों पर किया गया था। साथ ही उन्होंने गाय के दूध से बढ़ने वाले मोटाप पर हुई करीब दो दर्जन रिसर्च का भी अध्ययन किया था।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel