नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
साइबर ठगी से बचाव का पाठ पढ़ा रही पुलिस, मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
महराजगंज तराई (बलरामपुर)।
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थाना महाराजगंज तराई की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अपराधों से बचाव के तरीके बताए।
कार्यक्रम में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सामग्री दिखाई गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और मैसेज, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग के जोखिम तथा फर्जी लिंक से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और निजी विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी। साथ ही मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक से बचने और इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुदर्शन सिंह, कांस्टेबल धीरज तिवारी, पवनेश कुमार, शाश्वत उपाध्याय, महिला कांस्टेबल सोनम अवस्थी, पूजा यादव, श्वेता मधेशिया एवं सपना राज मौजूद रहीं।
#बलरामपुर #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशपुलिस #MissionShakti #BalrampurNews #CyberCrimePrevention #OnlineFraud #साइबरअपराध #CyberAwareness #साइबरजागरूकता #साइबरसुरक्षा #DigitalSafety #CyberSecurity #ऑनलाइनठगी #AntiRomeoSquad #MaharajganjTarai #मिशनशक्तिफेज6 \#महराजगंजतराई #एंटीरोमियोटिम #साइबरबुलिंग #सोशलमीडियासुरक्षा #फर्जीCallसेबचाव #ओटीपीसुरक्षा #डिजिटलसुरक्षा #छात्रछात्राजागरूकता


Comments