नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ की कटान के मामले में दो गिरफ्तार, 11 बोटे बरामद
थाना खोड़ारे पुलिस ने निजी भूमि पर लगे करीब 100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को काटकर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मनकापुर (गोण्डा)।
थाना खोड़ारे पुलिस ने निजी भूमि पर लगे करीब 100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को काटकर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर काटे गए पेड़ के 11 बोटे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पिपरा अदाई निवासी अविनाश श्रीवास्तव ने 14 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी निजी भूमि पर लगे पीपल के पेड़ को बिना अनुमति काटकर उठा लिया गया। पेड़ से परिवार और ग्रामीणों की धार्मिक आस्था जुड़ी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
15 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्ग के तिराहे से मो. जावेद निवासी पिपरा अदाई और जफरुद्दीन निवासी गाजीपुर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 11 बोटे बरामद किए गए। पुलिस ने मुकदमे में चोरी की संपत्ति बरामद होने से संबंधित धारा भी बढ़ाई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव तथा कांस्टेबल आशीष कुमार और रमन वर्मा शामिल रहे।


Comments