जिलाधिकारी ने तहसील भीटी परिसर से पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार, सैम/मैम श्रेणी से स्वस्थ हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोषण जागरूकता रैली आयोजित

अम्बेडकरनगर।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज तहसील भीटी परिसर से जिलाधिकारी द्वारा पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आम जनमानस को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

IMG-20261003-WA0050

अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना Read More अजय राय के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामना

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पोषण शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान 04 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

त्योहारों को लेकर थाना टूण्डला में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर Read More त्योहारों को लेकर थाना टूण्डला में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

IMG-20261003-WA0053

सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  प्रदर्शन कर की बर्खास्तगी की मांग Read More सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  प्रदर्शन कर की बर्खास्तगी की मांग

सेवा संकल्प अभियान की विशेष मुहिम के अंतर्गत सैम/मैम श्रेणी से स्वस्थ हुए 03 बच्चों—काव्या, वंश एवं मो० आकिब—को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों का माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर उनके स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन भी किया गया। स्टालों पर प्रदर्शित पौष्टिक व्यंजनों एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार रेसिपी की सराहना करते हुए आमजन को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग से पौष्टिक एवं संतुलित भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

IMG-20261003-WA0049

कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों तथा आम नागरिकों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें