राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

आज दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी  अधिकारी एवं विभिन्न वार्डों के सभासद गणों की अगुवाई में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष महोदय, अधिशासी अधिकारी, सभासदगण  व  कर्मचारियों द्वारा परिसर में सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई एवं झाड़ू लगाई गई। इस अवसर पर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, श्रम की गरिमा एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें