रोबोटिक सर्जरी से बदलेगा जोड़ प्रत्यारोपण का भविष्य, लखनऊ में जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

यूपी आर्थोप्लास्टी सोसाइटी की ओर से आयोजित 16वां ‘कानपुर आर्थोप्लास्टी कोर्स-2026’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक लखनऊ के होटल रमाडा में किया जाएगा। तीन दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का विषय ‘प्रिसीजन इन आर्थोप्लास्टी : द नेक्स्ट एरा’ रखा गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। यूपी आर्थोप्लास्टी सोसाइटी की ओर से आयोजित 16वां ‘कानपुर आर्थोप्लास्टी कोर्स-2026’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक लखनऊ के होटल रमाडा में किया जाएगा। तीन दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का विषय ‘प्रिसीजन इन आर्थोप्लास्टी : द नेक्स्ट एरा’ रखा गया है। 
सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ जोड़ प्रत्यारोपण एवं आधुनिक आर्थोपेडिक सर्जरी की नई तकनीकों पर मंथन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में रोबोटिक सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर नेविगेशन और डायरेक्ट एंटीरियर एप्रोच (डीएए) जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष सत्र होंगे। युवा डॉक्टरों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देने के साथ लाइव सर्जरी का प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी नई सर्जिकल तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

वैज्ञानिक कमेटी के चेयरमैन डॉ. यू.एस. प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2005 में शुरू किए गए इस कोर्स का उद्देश्य युवा डॉक्टरों को जोड़ प्रत्यारोपण की बारीकियों से अवगत कराना है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद निगम ने कहा कि सम्मेलन में विशेषज्ञों को लाइव सर्जरी और इंटरैक्टिव डिस्कशन के माध्यम से नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।

आयोजन सह-अध्यक्ष डॉ. विशाल अग्रवाल ने बताया कि इस बार मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रहेगा। वहीं आयोजन सचिव डॉ. विपिन गुप्ता के अनुसार डीएए और जटिल रीविजन ज्वाइंट रिप्लेसमेंट जैसी तकनीकों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ यूके, अमेरिका और अन्य देशों से आए विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे। आयोजन के दौरान बेस्ट पेपर और पोस्टर प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन से आर्थोपेडिक क्षेत्र में ज्ञान और तकनीक के नए दौर को बढ़ावा मिलेगा तथा मरीजों को सुरक्षित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें