भव्यता से मनाया गया जिले का 31वाँ स्थापना दिवस।

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, ‘राम की शक्ति पूजा’ नाटक के मंचन ने किया भावविभोर।

IMG-20260930-WA0113

अम्बेडकरनगर।

ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का कार्य नवंबर से पूर्व हर हाल में हो पूरा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी Read More ग्लास म्यूजियम ऑडिटोरियम का कार्य नवंबर से पूर्व हर हाल में हो पूरा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

जनपद के 31वें गौरवशाली स्थापना वर्ष एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर, अम्बेडकरनगर के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अकादमी की पांच दशक लंबी गौरवमयी यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। रंगमंच एवं नाट्यकला के क्षेत्र में अकादमी के योगदान और उसकी समृद्ध विरासत को रेखांकित करते हुए कलाकारों एवं रंगकर्मियों की उपलब्धियों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद की गौरवशाली यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं कला-साहित्य की विविध रंगत देखने को मिली।

वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार Read More वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260930-WA0086

पुलिस ने कर्ण घोड़ा जुलूस मार्ग पर किया पैदल गश्त Read More पुलिस ने कर्ण घोड़ा जुलूस मार्ग पर किया पैदल गश्त

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

IMG-20260930-WA0065

इस अवसर पर भारतेंदु नाट्य अकादमी से टीम लीडर रागिनी श्रीवास्तव की अगुवाई में कथक नृत्यांगनाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की गई। वहीं भारतेंदु नाट्य अकादमी से व्योमेश शुक्ल के निर्देशनमें ‘राम की शक्ति पूजा’ नाटक के प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय साहित्य, संस्कृति एवं रंगमंच की समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान अपर्णा तिवारी का मधुर गायन एवं विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को कला, संस्कृति और उत्सव के रंग में रंग दिया। आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में माननीयों के साथ साथ पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विवेक मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें