श्रमिक समाज कल्याण संघ की मांगो लेकर आज धरना प्रदर्शन संपन्न।

लखनऊ क्षेत्र को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ।

 राजधानी लखनऊ में श्रमिक समाज कल्याण संघ प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशो के अनुपालन में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगपत्र के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन/ज्ञापन दिनांक 29.9.2026 को दिया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में मधु श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रमिक समाज कल्याण संघ लखनऊ क्षेत्र की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया तथा क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ क्षेत्र को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। अशोक कुमार, क्षेत्रीय मंत्री, श्रमिक समाज कल्याण संघ, लखनऊ क्षेत्र द्वारा 10 सूत्रीय मांगपत्र पढ़कर सुनाया गया और कहा गया कि यदि मांगपत्र में अंकित कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई तो अग्रिम कार्यक्रम में परिवहन निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाग लेने वाले संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जो निम्न प्रकार हैं प्रान्तीय महामंत्री महेंद्र कुमार, प्रांतीय सदस्य जितेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मधु श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री, अशोक कुमार, सत्य प्रकाश सोनकर, विजय कुमार,  ओ०पी० राणा, बबलू शेख, विजय कुमार, तालिब हाशमी,  ओ०पी० बौद्ध तथा लखनऊ क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं से आए अनेक पदाधिकारी व सदस्य धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें