श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 139वें शुभ आविर्भाव दिवस पर महामहोत्सव।

युगपुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 139वें शुभ आविर्भाव दिवस के अवसर पर श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में दो दिवसीय जन्म-महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता
 
स्वतंत्र प्रभात:
 
युगपुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 139वें शुभ आविर्भाव दिवस के अवसर पर श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में दो दिवसीय जन्म-महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
 
आगामी 15 और 16 सितंबर को अस्पताल रोड स्थित सत्संग केंद्र में विभिन्न धार्मिक एवं मंगलमय कार्यक्रमों के साथ यह महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजक सूत्रों के अनुसार, आगामी 15 सितंबर, मंगलवार को शाम 4:30 बजे महोत्सव का शुभ उद्घाटन होगा। शाम 5:22 बजे सामूहिक विनति प्रार्थना, नामजप एवं श्रीश्री ठाकुर के अमीय ग्रंथों का पाठ किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे युवाओं के नेतृत्व में विशेष सत्संग का आयोजन होगा। आगामी 16 सितंबर, बुधवार को ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिकी एवं नहबत तथा प्रातः ऊषा-कीर्तन के साथ दिनभर के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सुबह 5:04 बजे सामूहिक विनति प्रार्थना, नामजप एवं अमीय ग्रंथों का पाठ होगा। इसके बाद सुबह 7:05 बजे सत्संग एवं नाम-संकीर्तन, सुबह 9 बजे संगीतांजलि तथा पूर्वाह्न 11:30 बजे मातृ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
 
इसी दिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भंडारा अर्थात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। अपराह्न 3:30 बजे ‘DP WORKS’ विषय पर धर्मसभा का आयोजन होगा। शाम 5:22 बजे पुनः सामूहिक विनति प्रार्थना, नामजप एवं अमीय ग्रंथों का पाठ किया जाएगा। शाम के समय विशेष रोशनी एवं विभिन्न मंगलमय कार्यक्रमों का भी आयोजन रहेगा। आयोजकों ने बताया कि इस पावन अवसर पर जाति, धर्म, वर्ण एवं संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के आदर्श एवं निर्देशों को सामने रखते हुए इष्टस्वार्थ की स्थापना के उद्देश्य से समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आने का संदेश दिया गया है।
 
महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुजीत पाल, सचिव राजू दत्ता एवं कोषाध्यक्ष मानिक लाल विश्वास के नेतृत्व में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महामहोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। महोत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए 9678679169 एवं 8638798810 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार