अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

जरवा क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता



जरवा क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने दरूद-ओ-सलाम का नजराना पेश किया और पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और तालीमात को याद किया।

जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और अमन का संदेश दिया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली जरवा के प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा और जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी।

पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने में सहयोग किया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ की। साथ ही पैगंबर-ए-इस्लाम की मोहब्बत, इंसानियत और नेक अखलाक के पैगाम को आम करने का संकल्प लिया।इस दौरान मौलाना फैजान रजा जमाली,मौलाना मोहम्मद हसन ,सोहेल मौलाना,हसन, मौलाना इरफान, कलप हुसैन खान बाबूजान प्रधान इकबाल हुसैन उर्फ शहजाद भाई मोहम्मद शफीक मोहम्मद हुसैन खान मोहम्मद अहमद उर्फ जमाई आबिद रयनी मंजू जरवा रजब टड़वा अत्ताउल्लाह रयनी नसीम रयनी मुन्ना माइकल अब्दुल्ला रयनी सलमान रतनी इमरान खान अबरार खान राजा खान अफजल मुकीम रयनी बशीर कुरैशी शेर अली कुरेशी वसीम रयनी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार