हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर एफआईआर वापस लेने की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

देवरिया, 31 अगस्त। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ मार्च मालवीय रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने किया। कार्यकर्ताओं ने कथित घटना को सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर इस तरह का ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ किया जाना सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसे उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक नागरिक की गरिमा के लिए संघर्ष करती रहेगी। सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।
 
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी, अरविंद शाही, भरत मणि, सुनील कुमार तिवारी, जुलेखा खातून, मुकुंद भास्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, आनंददेव गिरी चुन्नू, संजीव कुमार मिश्रा, हरिहर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, मिर्जा खुर्शीद, आलोक त्रिपाठी, शहनाज जफर, शिवशंकर सिंह, सुनील कुमार यादव, रामप्रवेश सिंह, विनोद दुबे, सुनील कुमार द्विवेदी, जवाहरलाल बरनवाल, महेंद्र अंबेडकर, कमलेश मिश्रा, ब्रजेश सिंह राजा, सत्य प्रकाश मणि, निर्मला वर्मा, आनंद श्रीवास्तव सोनू, डॉ. सीपी चौहान, अभिनव तिवारी, अभय प्रताप शुक्ला, रत्नेश मल्ल पिंटू, विनय मिश्रा, भास्कर तिवारी, अशोक मालवीय, मेघनाथ मद्धेशिया, आयुष गुप्ता और महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार