झबरा के काली ने पंजाब के खालिक को हराकर बने दंगल केसरी 

पत्रकार स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में 40वीं दंगल प्रतियोगिता आयोजित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)।  क्षेत्र के पूरे पुराना मजरे गौरा रुपई गांव में रविवार को पत्रकार स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में 40वीं विशाल दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग के शुरुआती मुकाबले में मेरठ के पहलवान मोनू ने पल्टीखेड़ा के कैलाश को पटकनी देकर चित कर दिया। खालिक पंजाब और भूरा कन्नौज के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें खालिक विजेता रहे।
 
भूपेंद्र उन्नाव और ओमवीर दिल्ली व मोहन मथुरा और काली झबरा के बीच कुश्ती में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें काली विजई हुए। फाइनल मुकाबला जबर के कई और पंजाब के खालिख के बीच हुआ। काली ने कई को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। आयोजक एडवोकेट पुलक दीक्षित ने बताया कि पत्रकार स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में गांव में पिछले 40 वर्षों से दंगल कराया जा रहा है।
 
इस बार तीन दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के पहलवानों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस मौके पर स्वामी भास्कर स्वरूप, राजद नेता अशोक सिंह रामपुरी, अंबुज दीक्षित, कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी, गोपाल कृष्ण बाजपेई, गोविंद पांडेय, भैरो सिंह प्रधान, अंकुर सिंह, केसरी बाजपेई, समाजसेवी केसी गुप्ता, पूती मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार