लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हर्रैया में जोर स्वागत
बस्ती जिले के हरैया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विधान सभा हर्रैया धर्मेंद्र सिंह पत्रकार के नेतृत्व में लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत।
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विधान सभा हर्रैया धर्मेंद्र सिंह पत्रकार के नेतृत्व में लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा बस्ती राजदरबार के राजा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश की कमान सौंपे जाने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रत्याशी हर्रैया विधानसभा के नेतृत्व में तमाम सामाजिक संगठनों, राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और समाज के प्रतिष्ठित जनों ने जगह-जगह पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। घघौवा, विक्रमजोत एवं छावनी कस्बों में स्वागत के दौरान उमड़ी भारी भीड़ को देखकर प्रदेश अध्यक्ष अभिभूत हो गए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मुरादीपुर चौराहे पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ हुए इस स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मेंद्र सिंह को गले लगाकर उनके प्रति आभार जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, विहिप के प्रवीण सिंह, समाजसेवी विशाल सिंह, आकाश सिंह, जगन्नाथ चौधरी, युसुफ अंसारी, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, भोला पांडे, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, मनोज प्रताप सिंह, अजय कन्नौजिया, शोभाराम वर्मा सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
#UPNews #Basti #BastiNews #BastiDistrict #UttarPradesh #RLD #RashtriyaLokDal #JayantChaudhary #AishwaryaRajSingh #DharmendraSingh #Harraiya #HarraiyaAssembly #PoliticalNews #UPPolitics #BastiPolitics #RLDUttarPradesh #RLDNews #प्रदेशअध्यक्ष #राष्ट्रीयलोकदल #जयंतचौधरी #ऐश्वर्यराजसिंह #धर्मेंद्रसिंह #हर्रैया #बस्तीसमाचार #राजनीतिकसमाचार #उत्तरप्रदेशराजनीति #स्वागतसमारोह #भव्यस्वागत #राजनीति #लोकदल


Comments