नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मिलकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज : मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के साथ साझेदारी की है। यह पहल रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होने वाले मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए की गई है।
 
“हर घंटे 11 बच्चों का अपहरण किया जाता है और उन्हें गलत कामों में धकेला जाता है। हर लापता बच्चा किसी का बेटा या बेटी है। इसलिए किसी भी बच्चे के लापता होने की खबर को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि हर मिनट जरूरी होता है। पुलिस की भूमिका बहुत अहम् है, लेकिन बच्चों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम ज्यादा जागरूक रहें, बच्चों को समझें और समय पर कदम उठाएँ, तो मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित माहौल में आजादी और सम्मान के साथ बड़ा हो। मुझे खुशी है कि सोनी मैक्स बच्चों की सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने में मदद कर रहा है।” 
 
 मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ हम फिल्म की कहानी से जुड़ी इस बात को लोगों तक और आगे ले जाना चाहते थे। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए कैलाश सत्यार्थी ने पूरी जिंदगी काम किया है और दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उनके साथ जुड़ना हमारी इसी सोच का हिस्सा है। इस पहल के जरिए हम परिवारों और समाज से सतर्क रहने और मिलकर यह कोशिश करने की अपील करना चाहते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित रहे।”करीब पाँच दशकों से कैलाश सत्यार्थी बच्चों को तस्करी, बाल मजदूरी और शोषण से बचाने के लिए काम कर रहे हैं।
 
यह पहल मर्दानी 3 की कहानी से भी जुड़ी है। फिल्म बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों और उन्हें बचाने की जरूरत को सामने लाती है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी हो रही है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे निडर पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। जब कई छोटी लड़कियाँ अचानक लापता होने लगती हैं, तो उनकी तलाश से शुरू हुई जाँच धीरे-धीरे एक बड़े और डरावने खेल का पता लगाती है, जिसमें एक ताकतवर तस्करी नेटवर्क शामिल है। सच्चाई सामने लाने के लिए शिवानी के पास समय बहुत कम है। फिल्म हिम्मत, इंसाफ और मासूम बच्चों को बचाने की लड़ाई की कहानी है। देखना न भूलें मर्दानी 3 का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार