लालगंज पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को दबोचा,

बस्ती जिले केलालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड कस्बे मे दाना पानी रेस्टोरेन्ट मे मिली लाश के मामले मे दर्ज एफआईआर मे त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केलालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड कस्बे मे दाना पानी रेस्टोरेन्ट मे मिली लाश के मामले मे दर्ज एफआईआर मे त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय कुमार पाठक एवं उनकी टीम ने अभियुक्त को देईसांड़ कस्बे के छठ घाट से गिरफ्तार किया। 
 
मृतक के भाई द्वारा तहरीर दिया गया कि मेरा भाई दाना पानी होटल मे काम करता था जिसके मालिक देईसांड़ कस्बा निवासी धीरज चौधरी पुत्र रामलाल चौधरी हैं।
 
भाई यहाँ काम करता था, और वही रहता भी था। उसको 01 अगस्त की रात लगभग 11 बजे, होटल के मालिक धीरज चौधरी व उनके साथी मुलायम यादव पुत्र घरभरन यादव, निवासी ग्राम इटौवा, थाना महुली, जनपद संत कवीरनगर द्वारा वेरहमी से मारा पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसको पहले भी कई बार ये लोग मारे पीटे थे परन्तु कभी घर पर पता नही चला। आपको बता दें देईसांड़ कस्बे मे स्थित होटल दाना पानी के बेसमेन्ट मे कारीगर की लाश मिली थी।मृत्यु व विपदा
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार