कुबना कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड सहित लाखों के डिजिटल उपकरण चोरी

कोतवाली क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुबना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के डिजिटल शिक्षण उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय में लगे स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल), मॉनिटर, यूएसबी वेब कैमरा तथा चार ब्लूटूथ हेडसेट चोरी होने के मामले

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुबना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के डिजिटल शिक्षण उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय में लगे स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल), मॉनिटर, यूएसबी वेब कैमरा तथा चार ब्लूटूथ हेडसेट चोरी होने के मामले में प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह, पत्नी जयनारायण सिंह, वर्तमान में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुबना में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13/14 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर Acer ACTOS INP स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल), एक मॉनिटर, एक यूएसबी वेब कैमरा तथा चार ब्लूटूथ हेडसेट चोरी कर ले गए। अगले दिन 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बावजूद उपकरणों का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
 
पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि विद्यालय में हुई चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें