शिवकुटी पुलिस और एसओजी ने सात वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया। सात अवैध देशी बम बरामद।

कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना शिवकुटी पुलिस, एसओजी नगर टीम तथा सर्विलांस सेल नगर टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज। 
 
कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना शिवकुटी पुलिस, एसओजी नगर टीम तथा सर्विलांस सेल नगर टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और संगठित अपराध से जुड़े मामले में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात अवैध देशी बम बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
 
पुलिस के अनुसार, थाना शिवकुटी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 191(2), 191(3), 288, 111(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 7 सीएलए एक्ट तथा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को राम जानकी मंदिर के पास थाना शिवकुटी क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नितिन निषाद उर्फ अखिल, रवि निषाद, विनीत निषाद, वंश निषाद, राहुल वर्मा, शुभ विश्वकर्मा तथा कुलदीप सिंह शामिल हैं। तलाशी के दौरान प्रत्येक अभियुक्त के कब्जे से एक-एक अवैध देशी बम बरामद हुआ, जिनकी कुल संख्या सात है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार