राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में रामभरोसे पांडेय पी जी कॉलेज खजुरिया बांसी में संपन्न हुई ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बांसी (सिद्धार्थनगर)।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में रामभरोसे पांडेय पी जी कॉलेज खजुरिया बांसी में संपन्न हुई ।
बैठक में कृपाशंकर त्रिपाठी, ईश्वर पांडेय, संजय पांडेय, शिवप्रताप शुक्ला, अरविंद द्विवेदी, शिवा कांत मिश्र, आदि मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने एवं समान विचारधारा के लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों का चयन एवं जन - जन तक पार्टी की नीतियों को पहुचाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया ।

Comments