गांव कोटकी में तीन दिन से खराब पड़ा 250 केवीए ट्रांसफार्मर,पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जेई पर लगाया लापरवाही का आरोप, ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
टूण्डला - विकासखंड टूण्डला क्षेत्र के गांव कोटकी में पिछले तीन दिनों से 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि पचोखरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई असीम बाबू से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई,ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जेई असीम बाबू फोन तक नहीं उठाते, जबकि पूरे फीडर का कार्य निजी कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है, जो मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं
ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कोटकी में तीन दिन बीत जाने के बाद भी आदेशों का पालन नहीं हुआ,ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कारी ग्रामीण, बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष कुमार मनीष, राजेश कुमार, भूरी सिंह, अशोक कुमार, अंगद सिंह, रोहताश,बच्चू सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news firozabad news tundla news Villagers protest Drinking Water Crisis electricity department negligence Uttar Pradesh Electricity News Public Grievance UP Kotki Village Power Crisis 250 KVA Transformer Failure Pachokhara Power Substation Rural Power Supply Issue JE Asim Babu Power Transformer Complaint Energy Minister AK Sharma Electricity Outage Uttar Pradesh Rural Infrastructure Problems Tundla Block News Transformer Replacement Demand


Comments