सिवि में नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया: पीएम मोदी ने वर्चुअल मध्यम से विकसित भारत निर्माण का आह्वान किया

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में रविवार को भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में रविवार को भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
 
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक 'ड्रग-फ्री इंडिया' के संकल्प को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्र निर्माण में लगाने का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने उपस्थित शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा भारत की रीढ़ हैं। स्वस्थ, जागरूक और चरित्रवान युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। नशामुक्त युवा अपनी संपूर्ण ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्र के विकास एवं समाज के उत्थान में समर्पित कर सकता है। 
 
इस अवसर पर कुलपति ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
 
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नीता यादव, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय,अधिष्ठाता वाणिज्य प्रो. सौरभ अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जितेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार