अभाविप अकबरपुर नगर इकाई का पुनर्गठन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में किया वृक्षारोपण

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अकबरपुर नगर इकाई का पुनर्गठन नगर पालिका परिषद के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व जिला प्रमुख आशीष मिश्र उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ. विनय यादव एवं नगर मंत्री के रूप में हर्षित पाठक को दायित्व सौंपा गया। नगर उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ श्रीवास्तव, अनुपम त्रिपाठी एवं निधि सिंह को दायित्व मिला। वहीं नगर सह मंत्री के रूप में रितेश गौतम, शिवांश मिश्र, सरिता तिवारी एवं अनुपम शर्मा को मनोनीत किया गया।

IMG-20260713-WA0891

जलकुंभी गंदगी से पटी हुई तमसा ले रही अन्तिम सांसे, जिम्मेदार मौन  Read More जलकुंभी गंदगी से पटी हुई तमसा ले रही अन्तिम सांसे, जिम्मेदार मौन

एसएफडी संयोजक संतोषी एवं सह संयोजक पायल, आरकेएम संयोजक शोली वर्मा एवं सह संयोजक आदित्यानंदन, खेलो भारत संयोजक शौर्य एवं सह संयोजक रिशु पाल, एसएफएस संयोजक विनायक एवं सह संयोजक पूर्णिमा, छात्रावास कार्य संयोजक निर्भय सिंह, नगर आंदोलन प्रमुख देव सिंह एवं सह प्रमुख आकाश पाण्डेय को दायित्व प्रदान किया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपाली, समय, साइस्ता, शिवांगी एवं अनिरुद्ध को मनोनीत किया गया।

तमसा की अंतिम सांसें: जलकुंभी का कहर, गंदगी का तांडव Read More तमसा की अंतिम सांसें: जलकुंभी का कहर, गंदगी का तांडव

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एनटीपीसी रिहंद का हरित संकल्प ,वृक्षारोपण महायज्ञ में 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य Read More एनटीपीसी रिहंद का हरित संकल्प ,वृक्षारोपण महायज्ञ में 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

कार्यक्रम के उपरांत अभाविप द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, टांडा रोड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक अंकित सिंह, जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी, जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी, जिला छात्रा प्रमुख अनु गौड़, तहसील संयोजक सदर शिवम राणा, विमल सिंह, जयनंदन एवं विपुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, छात्र हित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें