जिले में "समरस वन" की स्थापना, लगभग दस हज़ार पौधरोपण।
अम्बेडकरनगर।
समाज में सामाजिक समरसता, समानता एवं पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा समाज कल्याण एवं ग्राम विकास विभाग के समन्वय से जनपद के विभिन्न अम्बेडकर पार्कों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में कटेहरी विकास खण्ड के ग्राम पतौना स्थित अम्बेडकर पार्क में "समरस वन" की स्थापना का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका शुभारम्भ प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री, अम्बेडकरनगर ओम प्रकाश राजभर द्वारा पौधरोपण कर किया गया।
कार्यक्रम में विधायक कटेहरी डॉ. धर्मराज निषाद, जगदम्बिका प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी, अम्बेडकरनगर वन प्रभाग, ज्योत्स्ना बन्धु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) , सविता सिंह जिला विकास अधिकारी, उपेन्द्र पाण्डेय जिला पंचायत राज अधिकारी, जगन्नाथ चौधरी खंड विकास अधिकारी कटेहरी, आरिफ मेहँदी अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनपद के समस्त अम्बेडकर पार्कों में "समरस वन" की स्थापना हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अंतर्गत लगभग दस हज़ार पौधों का रोपण 'समरस वन' स्थापित किए गए।


Comments