डॉक्टर्स इलेवन ने सचिव इलेवन को 10 विकेट से हराया
अम्बेडकर नगर।
आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन अम्बेडकरनगर को 10 विकेट से हराया। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जी डी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।
विशाल क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में हरी घास वाली पिच और हल्की नमी ने बल्लेबाजों को सुरक्षात्मक खेल के लिए विवश कर दिया मैच की पहली ही गेंद पर अनीश चौधरी ने अपने टीम को कामयाबी दिलाई।

पंचायत सचिव टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच के असमान उछाल को नहीं समझ सका और नियमित अंतराल पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी टीम 10.2 ओवर में 32 रन बनाकर आउट हो गई।कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक को नहीं प्राप्त कर पाया। कप्तान अनिल सिंह एक छोर संभालते हुए सर्वाधिक आठ रनों की ही पारी खेल सके।

डॉक्टर्स इलेवन के लिए डॉ अनीश चौधरी ने 4 व डॉक्टर सिद्धांत ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने डॉ अमोद के 17 और डॉ चंद्रभान के 12 रन की मदद से 4.1 ओवर में मैच को दस विकेट से जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विजय यादव अम्बेडकरनगर रहे। उन्होंने कहा खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है और इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी।
आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के जरिए आगामी 21 जुलाई तक सड़क दुर्घटना शून्य हो इसके लिए सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर अनीश, बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर सिद्धांत तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर आमोद को मिला।
मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर, स्कोरर गौरव, संदीप रहे। इस अवसर पर डॉ उत्कर्ष सिंह डॉक्टर प्रवेश वर्मा डॉ साजन देव, डॉ विमल, रजत श्रीवास्तव राजशेखर, विपुल, गौरव, राकेश विवेक, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित,जितेन्द्र, सुनील धीरेंद्र सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Comments