एक पेड़ माँ के नाम 3.0" के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में 36,92,500 पौधों का सफल वृक्षारोपण

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

आज दिन रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में जिला वृक्षारोपण समिति एवं प्रभागीय वनाधिकारी/सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद अम्बेडकरनगर को वर्ष 2026 हेतु आवंटित 36,92,500 पौधों के वृक्षारोपण लक्ष्य के अंतर्गत आज व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

IMG-20260712-WA0836

वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 कार्यक्रम का शुभारम्भ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की समीक्षा हेतु जनपद अम्बेडकर नगर के लिए नामित नोडल अधिकारी प्रांजल यादव, सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कि.मी. 161 स्थित उम्मरपुर ग्राम सभा की भूमि पर "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के अंतर्गत पौधरोपण करके किया गया।

ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग Read More ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

इसी क्रम में जनपद के लिए नामित नोडल मंत्री, कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. संजय कुमार निषाद द्वारा अकबरपुर रेंज के ग्राम सभा लोहझरा, विकास खण्ड भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर में हरिशंकरी का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद द्वारा महोगनी का पौधरोपण किया गया।

विधायक के प्रयास से तुलसियापुर क्षेत्र को मिला नया विद्युत उपकेंद्र का तोहफा,ढेबरुआ पावर हाउस की होगी क्षमता वृद्धि Read More विधायक के प्रयास से तुलसियापुर क्षेत्र को मिला नया विद्युत उपकेंद्र का तोहफा,ढेबरुआ पावर हाउस की होगी क्षमता वृद्धि

IMG-20260712-WA0854

नाविकों के सम्मान और कल्याण को समर्पित रही ‘नाविक मान-सम्मान संगोष्ठी’ Read More नाविकों के सम्मान और कल्याण को समर्पित रही ‘नाविक मान-सम्मान संगोष्ठी’

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रामबाबा जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत एवं लोकगीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्राम प्रधान, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के कैडेटों ने पूर्ण उत्साह एवं मनोयोग के साथ महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments